गौतम बुद्धनगर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेद्र सिंह जादौन का निधन



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा  गौतमबुद्घनगर में आम आदमी पार्टी के  जिलाध्यक्ष भूपेद्र सिंह जादौन का आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में निधन हो गया। भूपेन्द्र सिंह जादौन को 28 दिसंबर 2023 को कार्यालय में ब्रेनहैमरेज हो गया था। उनका ब्रेन का ऑपरेशन भी हुआ था और वह कोमा में थे। उनके निधन से आम आदमी पार्टी तथा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड गई है।

भूपेंद्र सिंह जादौन आम आदमी पार्टी में पिछले कई वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत  थे तथा उन्हें इस बार दोबारा पार्टी ने जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया तथा कई बार गिरफ्तार भी हुए।  उनके कार्यकाल में आम आदमी पार्टी ने जनपद में काफी विकास किया तथा उन्होंने पार्टी की एक लंबी चौड़ी फौज खड़ी कर दी थी।  उनको आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी बेहद प्यार और आशीर्वाद प्राप्त था।  उनकी कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने जनपद में कई ऐतिहासिक आंदोलन किये ।  उनके निधन से समूची पार्टी में उनके शुभचिंतकों तथा परिजनों में शोक व्याप्त है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक