भाजपा के सम्मान में, नारी शक्ति मैदान में
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा में आज सुबह गजब का नाजारा देखने को मिला जब भाजपा से जुड़ी नारी शक्ति सडक़ पर उतरीं और उन्होंने दौड़ लगाई। महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के नेता इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। मौका था नारी शक्ति वंदन सम्पन्न अभियान के तहत मैराथन दौड़ का।
नारी शक्ति वंदन संपर्क अभियान के तहत आज भाजपा महिला मोर्चा ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेत्रियों ने सेक्टर-27 सब मॉल से लेकर सेक्टर-18 तक दौड़ लगाई। इस मैराथन दौड़ की थीम थी एक दौड़ राष्ट्र के नाम, एक दौड़ मोदी के नाम।
कार्यक्रम के संयोजक तथा भाजपा के जिला महामंत्री उमेश त्यागी व गणेश जाटव ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। उन्होंने बताया कि कल बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, महेश अवाना, युद्धवीर चौहान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, महामंत्री शिवानी शरद, मीडिया प्रभारी नीता बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष पंकज झा के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें