भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा की सुपुत्री डॉक्टर पल्लवी शर्मा ने मांगे वोट

आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा की सुपुत्री डॉक्टर पल्लवी शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 29 स्थित चर्च व्यू अपार्टमेंट, सेक्टर 28 वरुण एनक्लेव, सेक्टर 29 के विजयंत कुंज, गंगा अपार्टमेंट सेक्टर 29 एवं वरुण एनक्लेव सेक्टर 28 में जाकर चुनाव प्रचार किया। डॉ० पल्लवी शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान मिली है । उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में नोएडा शहर में रहने वाली मां बहन अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही थी । लेकिन आज भय का वातावरण इस शहर से समाप्त हो चुका है । उन्होंने कहा कि योगी जी की जीरो टॉरलेंस की नीति से आम जनता में उत्साह है। डी० पल्लवी शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से दो बार भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। उससे अधिक बहुमत इस चुनाव में पार्टी को मिलेगा । उन्होंने कहा कि जनता राष्ट्र हित, विकास और सुरक्षा को लेकर मतदान करेगी । इसके साथ ही उन्होंने गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया है कि आप सभी लोग मतदान जरूर करें। राष्ट्रहित में सभी मतदाताओं की आहुति आवश्यक है । इसलिए मतदान वाले दिन आप अपना वोट जरूर डालें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें