भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में आयोजित श्रीराम कथा का विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ हुआ। बैंड बाजे व  ढोल नगाड़ों  साथ 207 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में आगे आगे ऊंट फिर बैंड बाजा इसके बाद कथा व्यास महामंडलेश्वर पंचमानंद महाराज का रथ उसके पीछे कलश धारण किए महिलाएं एवं भक्तजन और ट्रेक्टर पर सवार भगवान राम, सीता , लक्ष्मण, हनुमान जी शोभायात्रा को शोभायमान कर रहे थे। बैंड बाजों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा पूरे सेक्टर 82 एवं 93 में घूमती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची इस दौरान जगह फूलों से कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और जलपान की भी व्यवस्था की गई। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि जन्म जन्मांतर के पुण्यों के अभ्युदय होने पर हमें राम कथा रूपी अमृत पान करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से हमारे मेरु समान पापों का शमन हो जाता है। राम कथा संस्कारों का बीजारोपण करती है। सती चरित्र एवं पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग व्यास जी द्वारा सुनाया गया 
 इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि सभी पॉकेट वासियों के सहयोग से यह श्रीराम का आयोजन हो रहा है। श्रीराम कथा नित्य 4 बजे से 8 बजे तक होगी। 6 मई को नारद मोह, श्रीराम जन्म, अहिल्या उद्धार आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि कथामृत का रसपान कर पुण्यलाभ अवश्य अर्जित करें।
इस अवसर पर देवमणि शुक्ला, संजय पांडे, गोरे लाल, रवि राघव, देवेंद्र गुप्ता, सुशील पाल, हरी सिंह, अंगद तोमर, दीपक तिवारी, लाल बाबू शर्मा,रमेश दास, संजय शुक्ला,  सी एल तिवारी, रमेश चंद्र शर्मा, उत्तम चंद्रा,श्रीराम तिवारी,विष्णु शर्मा, पप्पू सिंह,रमेश वर्मा, हंसमणि शुक्ला, राजेश गुप्ता, अनूप सिंह, जयंत शाहू, संगम प्रसाद मिश्र, राजवीर सिंह, बहादुर सिंह, संजीव ढाली,विकास शर्मा, रमेश गुप्ता, विजय जी, सर्वेश तिवारी, संगम प्रसाद मिश्र,प्रकाश जोशी, रविन्द्र सिंह,अवनीश शर्मा, राकेश कुमार, दिनेश पाठक, शिव चौधरी, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, अरविंद परिहार, धर्मेंद्र सिंह, विनय त्रिवेदी, अजय सिंह, भारी   संख्या  में भक्त मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक