एग्जिट पोल में बन रही है भाजपा की सरकार, दूर है 400 पार

क्या कहते हैं एग्जिट पोल
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के बाद विभिन्न एग्जिट पोल भाजपा को स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगा रहे हैं। एग्जिट पोल की मानें तो तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। हालांकि आज तक एक्सिस माय इंडिया के अलावा किसी ने भी एनडीए को 400 व भाजपा को 370 सीटें नहीं दी हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताबिक, एनडीए को 358 सीटें मिलने का अनुमान है, जो स्पष्ट बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से काफी अधिक है।
Exit poll
वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन को 148 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को अकेले 325 व कांग्रेस को 52 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। आज तक एक्सिस के एग्जिट पोल में एनडीए को अधिकतम 361 से 401 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके मुताबिक विपक्षी गठबंधन को 131 से 166 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया न्यूज-डी डायनेमिक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 371 सीटें और इंडिया गठबंधन को 125 सीटें मिलेंगी। हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा एकदम सटीक नहीं होते और अंतिम आंकड़ों में कभी-कभी बहुत अंतर भी देखने को मिलता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें