रजत विहार योगा केन्द्र सेक्टर 62 में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान के "रजत विहार योगा केंद्र" ने रजत विहार - सी ब्लॉक, सेक्टर 62 में "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2024" बहुत जोश और उल्लास के साथ मनाया। रजत विहार निवासी माताएं-बहनें एवं युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने सुबह 5.30 बजे योगा पॉइंट पर पहुँच कर गायत्री मंत्र के साथ योगाभ्यास प्रारम्भ किया और राष्ट्रगान से समापन किया। आज के दिन योग करने के लिए सबका उत्साह देखते ही बनता था।
रजत विहार का योग केंद्र पिछले कई वर्षो से चलाया जा रहा है, योग दिवस के मौके पर नित्य योग करने वाले योग साधकों ने उनको हुए स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। योग केंद्र की संरक्षक सुषमा नागपाल और केंद्र प्रमुख गिन्नी झा ने योग के लाभ बताते हुए योगासन कराए। योग प्रशिक्षक नेहा कुमार ने शीर्षासन करके सबको योग के प्रति प्रेरित किया।
योग साधक सुजैन थॉमस, रोली शर्मा, लता तोमर, चंद्रा धर, मधु सिंह, नीलम सिंह, मोनिका शर्मा, ममता गौड़, बिंदु शर्मा, शीतल भाटी, रत्नम पुरवार, पुष्पा शर्मा, संतोष सोलंकी, कनकम्मा, अरुण गौड़ और बीजू थॉमस ने एक साथ भिन्न-भिन्न योग क्रियाएं करके योग की प्रेरक मुद्राओं का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के महानगर धर्म प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा ने सबको योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज 'रजत विहार योगा केंद्र' के साधकों ने योगासन करके एक कहावत "रोज करोगे योग, तो रहोगे निरोग" को चरितार्थ किया और सभी को सदैव निरोग रहने के लिए नित्य योगाभ्यास और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया।
आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ट सदस्य श्री गुलाब झा, उदिष्ट मिश्रा,पी एल रैना, डी एन पांडे, सुब्रत मोहाकुद, दिनेश सिंह, जितेन्द्र अवस्थी, दीपक शर्मा, रोहित शर्मा, संजीव सिंह, करूनेश आनंद, नवनीत पुरवार, राकेश दीक्षित, महेंद्र ध्यानी, मिंटू, अरुण सिंह और अन्य निवासियों ने योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेकर सभी को योग से निरोग रहने का संदेश दिया।
आप इन योग दिवस की ख़बरों को प्रकाशित करके लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का पुण्य कार्य कर रहे हैं , भाई साहब आप धन्यवाद के पात्र है.
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएं