युगधारा फाऊंडेशन ने पेन्टिग प्रतियोगिता का किया आयोजन
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा युगधारा फाउंडेशन द्वारा संचालित सक्षम शिक्षा सेंटर में समर कैंप के तीसरे दिन केंद्र पर जाकर बच्चों को किया उनकी चित्रकला प्रतिभा को उभारने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्वेता त्यागी ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया व खुद उनका मार्गदर्शन किया। बच्चों को शिक्षा संबंधित नियमों के बारे में बताकर डॉ श्वेता त्यागी ने छात्रों को कॉपी किताब, फ्रूटी, बिस्किट दिए और भविष्य में छात्रों को भरपूर मदद करने का भरोसा दिलाया और बच्चों को कहा कि हमें इसी तरह से शिक्षा ग्रहण करकर अपने भविष्य में एक अच्छे मुकाम को हासिल करना है। जिसके लिए संस्था सदैव आपके साथ है।
इस अवसर पर सेंटर के शिक्षक विष्णु गुप्ता, ऋषभ मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें