निर्जला एकादशी पर शरबत वितरण किया गया


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 


 नोएडा जनता फ्लैट पाकेट 7 सेक्टर 82 मे  निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हनुमान दल के सौजन्य से भीषण गर्मी में  मीठे पानी का वितरण किया गया। 
यह कार्यक्रम सोसायटी के मेन गेट पर शाम 4 बजे से किया गया जिसमें सोसायटी की महिलाओं, बच्चों एवं पुरूषों का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर  सपा नोएडा महानगर सचिव पंकज झा ने सभी महिला शक्ति को इस नेक और पुनीत कार्य करने हेतु धन्यवाद दिया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय हनुमान दल की राष्ट्रीय संयोजक शिवानी ठाकुर, परिवार हाटी  फाऊंडेशन की अध्यक्षा सोनी झा, ममता श्रीवास्तव, सोभा सिंह, प्रियंका सिंह, उर्मिला सोलंकी , सीमा सिंह, सुमन सिंह उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक