इनक्रेडिबल चैम्बर ऑफ इंडिया द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण किया गया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा इनक्रेडिबल चैंबर ऑफ इंडिया की उत्तरप्रदेश अध्यक्षा कविता सिंह और डॉ प्रीती सिंह के द्वारा जरुरतमंद बच्चों को नोटबुक,पेंसिल और खाद सामग्री इत्यादि का वितरण किया गया। नोएडा सेक्टर –76 मेट्रो स्टेशन के पास एक बस्ती है जहां बीस बच्चों का दाखिला अभी तक स्कूल में नहीं हुआ।
जहां सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए दम भरती है। वहीं आज भी बहुत सी बस्तियां ऐसी है जहां सरकार के नुमाइंदे आज तक नहीं पहुंच सके हैं और शिक्षा के लिए गरीब बच्चों की कोई मदद नहीं हो रही है। ऐसे में कयी एन जी ओ ने इसको संज्ञान में लेकर यथासंभव मदद शुरू कर दिए हैं।
इसी कड़ी में सरकार से अनजान इस बस्ती में एनजीओ से कोई पदाधिकारी जाकर उन्हें पढ़ाया करते हैं।और शिक्षा संबंधी सभी सामाग्रियां भी मुहैया कराते रहते हैं।
इन बच्चों को मदद मिलनी चाहिए।🙏🙏
जवाब देंहटाएं