पाकेट 7 के कई फ्लैटों में एक ही रात हुई चोरी , हफ्ते भर बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली, आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों ने की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 जनता फ्लैट में 20-21 जुलाई की रात में 6 फ्लैटों में ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए।
लेकिन आज एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा।
पाकेट वासियों में इस बावत काफी गुस्सा भरा हुआ है। इसी संदर्भ में आज आर डब्लू ए उपाध्यक्ष रवि राघव के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की और अपनी सोसाइटी मे पिछले सप्ताह हुई चोरी की घटनाओं के विषय में बातचीत की और अभी तक अपराधियों के न पकड़े जाने पर रोष व्यक्त किया।
डिप्टी कमिश्नर ने आश्वाशन दिया कि पुलिस  अपना कार्य कर रही है और अपराधी अति शीघ्र पकड़े जाऐंगे, इस अवसर पर गोरे लाल, सुशील पाल,दीपक तिवारी, अनूप सिंह,अंगद सिंह तोमर,श्री राम त्रिपाठी,मनोज झा,रणवीर सिंह,रमेश चन्द्र शर्मा आदि पदाधिकारी एवं पॉकेटवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक