नेचर लवर्स फाऊंडेशन ने विलेज मानपुर में वृक्षारोपण का मनाया महावनोत्सव
आज की खबर
नोएडा नेचर लवर्स फाऊंडेशन ने मानपुर मे वृक्षारोपण का कार्य किया।देवेन्द्र सिंह (संस्थापक) एवम् वरिष्ठ सदस्य अरूण कुमार (हॉर्टिकल्चर) ने विभिन्न प्रजाति के पौधों (आम,आंवला, चीकू,बेलप्थर,अशोक पेंडुला,अशोक लोंगीफोलिया, गुलमोहर,पिलखन, बॉटल ब्रश,मोलसरी ) आदि लगभग 65 नंबर्स ट्रीज का मानपुर विलेज के विभिन्न स्थानों कॉमन प्लेस,सरकारी स्कूल, पंचशील पब्लिक स्कूल, सरकारी टुवेल एवम आबादी एरिया मैं वृक्षारोपण का कार्य किया। इस वृक्ष रोपण कार्य कर्म में संस्था के वरिष्ठ सदस्य संजय कुमार, गौरव कुमार, रविन्द्र, राजेंद्र शर्मा, कौशल शर्मा एवम् विलेज की महिलाए और छोटे छोटे बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। संस्था के संस्थापक देवेन्द्र सिंह ने कहा की इस वर्ष हमारा लगभग 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह संस्था अब तक लगभग नोएडा एवम जिला बुलंदशहर में 250 से अधिक पोधे विभिन्न स्थानों पर लगा चुकी हैं। यह संस्था पब्लिक से अपील करती हैं की प्रकृति की सुरक्षा के लिए वृक्ष रोपण में सहयोग दे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें