बहू हुई रफूचक्कर, ससुर के साथ रचाई शादी, पति सदमे मे
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े और प्रेमी के साथ फरार हो जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन यूपी के बदायूं जिले से जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आप भी आपना माथा पकड़ लेंगे। दरअसल सात साल पहले एक महिला की शादी हुई थी। शादी के एक साल तक तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन इसी दौरान अचानक से महिला गायब हो गई थी। महिला के पति ने पत्नी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कुछ दिन बाद महिला का ससुर भी अचानक से लापता हो गया। ससुर और बहू ने आपस में शादी कर ली थी, इसकी जानकारी महिला के पति को नहीं थी। सात साल इसका खुलासा हुआ तो युवक ने अपना सिर पकड़ लिया। युवक अपनी ही पत्नी का बेटा बन चुका है। युवक ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। Also Read - Vedanta के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की भेंट पूछताछ में महिला ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तब उसका पति नाबालिग था। वह अपने पति से अक्सर परेशान रहने लगी। इसी के चलते वह अपने ससुर के साथ भाग गई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और चंदौसी में जाकर रहने लगे। महिला ने बताया कि अब उसके एक बेटा भी है। महिला का कहना है कि सात साल पहले जो शादी हुई थी वह उसे नहीं मानती है वह अपने ससुर से शादी करके बहुत खुश है। दोनों अपनी मर्जी से शादी करके रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों की बातों को सुनने के बाद छोड़ दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें