गोल्फसिटी सेक्टर-75 में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह,एओए पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी सोसाइटी प्लॉट-8 में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया,जिसमें सैकड़ों सेक्टरवासी सम्मिलित हुए।सर्वप्रथम अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा,अध्यक्ष प्रभात कुमार,उपाध्यक्ष अनमोल सिंह,सचिव शकुंतला कुमारी,कोषाध्यक्ष उत्पल कुमार,सदस्य मल्लिकेश्वर झा,अतुल जैन,प्रभा अग्रवाल, एसकेरथ,सुमिता गुप्ता,आदि ने ध्वजारोहण किया।संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी सेक्टरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि आज हमें देश की एकता ,अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना चाहिये।हम फिर से अखंड भारत का निर्माण करेंगे।हमें भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है।हमें जाति,वर्ग,संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर देश को मजबूत और समृद्ध बनाना है।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और पूरे सेक्टर में तिरंगा यात्रा निकाली गई,जिसमें सैकड़ों सेक्टरवासी सम्मिलित हुए।
राजीव त्यागी के नेतृत्व में बच्चों,महिलाओं,पुरुषों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर सुनील अग्रवाल,पुनीत अग्रवाल,डॉ.शशांक शेखर,वाई.सिंह, केएन भटनागर,आरबीयादव,कमलेश पांडेय सहित सैकड़ों सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक