सेक्टर 82 पॉकेट 7 में बड़े धूमधाम से मनाया गया 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा ईडब्लूएस पाकेट सात सेक्टर-82 नोएडा में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर पॉकेट को तिरंगे झंडों, गुब्बारों से सजाया गया। इस अवसर पर आरडब्लूए अध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे ने ध्वजा रोहड़ किया। सभी सेक्टर वासियों ने राष्ट्र गान गाकर ढोल नगाड़ों के साथ भारत माता के जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली । इस अवसर पर बोलते हुए आरडब्लूए अध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे ने कहा कि भारत माँ की स्वतंत्रता के लिए अमर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। अब हम सभी का कर्तव्य बनता है कि देश की एकता, अखन्डता, संप्रभुता को बनाये रखें। हमारा देश विभिन्न वेशभूषा, भाषाओं, धर्मों के होने के बावजूद अनेकता में एकता का सुन्दरतम उदाहरण है। देश को समृद्ध, शक्तिशाली एवं उन्नति के शिखर पर पहुँचाने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना होगा। इस अवसर पर सुशील पाल, रवि राघव, रमेश चंद शर्मा, देवमणि शुक्ला, विकास कुमार, उत्तम चंद्रा, संजय पांडेय, विजय जी, विकास शर्मा, घनश्याम जोशी, विष्णु शर्मा, अंगद तोमर, राजवीर सिंह, रमेश शर्मा, नवल मिश्रा, नवीन पंत, फुलारा, आर के शर्मा, शिववृत तिवारी, रमेश गुप्ता, बीडी गुप्ता, कमल पात्रा,सेंसर पाल, सतपाल सिंह, गुड्डू चौधरी , अनूप सिंह, हरी सिंह, रमेश वर्मा, राकेश सिंह, प्रभात रंजन, अखिल द्विवेदी, लोकेंद्र चौहान,जयंत शाहू , राम लखन लखेड़ा, एलएम फुलारा, संजीव ढाली , सर्वेश तिवारी, राजेश पाठक, प्रकाश जोशी, जीडी शर्मा, संजय मग्गू, मनोज गुप्ता , आरपी सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र सतपति, वीके भारद्वाज, सियाराम, संगम मिश्रा, हंसमणि शुक्ला, उमाकांत त्रिवेदी, सुधा राजपूत , जितेंद्र द्विवेदी , कोमल यादव, राकेश कुमार, घनश्याम जोशी, विकास शर्मा, अवनीश तिवारी, अनिल कुमार, रमेश चंद्र दास, विवेक सिंह, राकेश कुमार यादव सहित तमाम आरडब्लूए पदाधिकारी एवं सेक्टर वासी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक