थाना फेस-2 नोएडा पुलिस और बन्द पड़ी कम्पनियों व मकानो में रात को चोरी करने वाले बदमाशो के बीच मुठभेड़
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा थाना फेस-2 पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कुलेसरा की तरफ से आ रही ईको कार को रुकने का इशारा किया गया परन्तु कार नही रुकी जिसपर पुलिस टीम द्वारा शक होने पर ईको कार का पीछा किया गया। बदमाशो द्वारा मेन रोड से फूल मण्डी सर्विस रोड की ओर भागने का प्रयास किया गया जिसपर उनकी कार सर्विस रोड पर फँस गई और बदमाश द्वारा कार से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश पीता उर्फ पीताम्बर पुत्र फकीरचन्द निवासी शहदरा, थाना सेक्टर-142, नोएडा मूल पता ग्राम मतवाली, थाना पटवारी, जिला रामपुर उम्र 22 वर्ष को पैर में गोली लगने के कारण घायल व गिरफ्तार। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर व नाल में फंसा 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। बदमाश के तीन साथी 1-दिनेश पुत्र लाखन सिंह निवासी शहदरा, थाना सेक्टर-142, नोएडा 2-सद्दाम खान पुत्र जहिर खान निवासी निखिल विहार, इस्लामपुर, जिला फरीदाबाद व 3-मोइनअली पुत्र शोहरोद्दीन अली निवासी शहदरा, थाना सेक्टर-142, नोएडा को कोम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से घटनाओ में प्रयुक्त ईको गाड़ी रजि0नं0 यूपी 14 ई.टी 3251 व चोरी का सामान(15 जेक वाले खम्भे लोहे के व 03 लोहे की भारी-भारी प्लटे अलग-अलग साईज) बरामद हुए है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाशो द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनके द्वारा एनसीआर क्षेत्र में बन्द पड़ी कम्पनियो व मकानो में चोरी की घटनाओ का अन्जाम दिया जाता था आज चोरी के सामान को बेचने के लिये जा रहे थे। बदमाशो के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पॉकेट 7 में हुई चोरी का भी कोई लेना देना है क्या ?
जवाब देंहटाएं