पॉकेट 7 की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ प्रबंधक को सौंपा पत्र
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 के ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने वरिष्ठ प्रबंधक सिविल अनिल कुमार को सेक्टर 19 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पर पत्र सौंपा। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि प्राधिकरण के पचास से अधिक खाली फ्लैटों में लोग बिना अनुमति के अवैध रूप से रह रहे हैं। अवैध रूप से रह रहे लोगों से तुरंत फ्लैटों को खाली कराया जाए। जो अधिकारी प्राधिकरण कर्मचारी को वहां रखेगा उसे लिखित में देना होगा और उसकी आईडी बनानी पड़ेगी। शिकायत यह भी है कि कुछ से किराया भी वसूला जा रहा है। पॉकेट में 22 जुलाई को सात घरों में चोरियां हुई थी इसलिए अवैध रह रहे लोगों से सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके अलावा जिम की उखड़ रही टाइल्स को रिपेयर करवाने, प्राधिकरण के जर्जर हो गए खाली फ्लैटों की मरम्मत करवाने, सीमेंट की जगह डामर से आंतरिक रोड बनाने, नाला पटने के कारण बाउंड्री वॉल छोटी हो गई है जिससे सुरक्षा को खतरा है इसलिए तार फैंसिंग को डबल करवाने एवं गार्ड रूम के बगल में लैट्रिन वा यूरिनल बनाने के लिए अनुरोध किया। वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें