शिव मंदिर पर राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई




आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के शिव मंदिर पर राधा रानी का जन्म राधा-अष्टमी के रूप में बड़े धूमधाम से मनाई गई।

राधा रानी का जन्म मथुरा के रावल गांव में हुआ था।
राधा अष्टमी के दिन गांव में भक्तों का सैलाब उमड़ता है।
इसी प्रकार यहां स्थित शिव मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधा अष्टमी के पावन पर्व पर राधा रानी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।
सोसायटी के मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी राधा रानी के जन्म उत्सव की धूम रही ।बड़ी संख्या में भक्त राधा रानी के दर्शन के लिए मंदिर पर पहुंचे। हजारों भक्त  राधा रानी के मंदिर पर दर्शन किए।
शिव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा था। राधा अष्टमी को लेकर मंदिर में पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी ।
मंदिर को रंग बिरंगी लाइट और कई तरह के फूलों से सजाया सजाया गया। 
शाम 6  बजे से राधा रानी के विग्रह को भक्तों के समक्ष लाया गया।भक्तों के सामने राधा रानी का महा अभिषेक प्रारंभ हुआ। मंदिर में अभिषेक प्रारंभ होते ही मंत्र उच्चारण के साथ घंटा घडियाल के स्वर गूंजने लगे।
सभी भक्त राधा रानी के दर्शन करने के लिए आतुर दिखाई दिए। राधा रानी के महा अभिषेक के दर्शन कर अपने आप को धन्य समझ रहे थे।

पंचामृत से किया गया अभिषेक

राधा रानी का दूध, दही, घी और बूरा के साथ पंचामृत से अभिषेक किया गया। उसके बाद राधा रानी को नवीन पोशाक धारण कराई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए   शिव मंदिर के पुजारी पंडित विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी राधा रानी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस बार भक्तों का सैलाब भी देखने को मिला।
राधा अष्टमी के पावन पर्व पर मंदिर पर संगीतमय कीर्तन भजन भी देर रात तक चलता रहा तत्पश्चात आरती एवं खीर का प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर राघवेन्द्र दूबे, गोरे लाल, रवि राघव, सुशील कुमार पाल, रमेश चंद्र शर्मा, संजय पांडेय,सेन्सर पाल, अंगद सिंह तोमर, संजीव कुमार ढाली, संगम प्रसाद मिश्र, उत्तम चंद्रा , श्रीराम त्रिपाठी,दीपक तिवारी,विकास कुमार, अनूप सिंह, राकेश कुमार,नवल किशोर मिश्र, प्रद्दुम्न श्रीवास्तव,
रमेश कुमार वर्मा, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश पाठक, शिव चौधरी ,अवनीश तिवारी, सर्वेश तिवारी,गिरिराज, अन्ना जी,रमेश चंद्र दास, सोनू, ललित शर्मा, राजवीर सिंह, विकास शर्मा, घनश्याम जोशी,विष्णु शर्मा, जितेन्द्र सिंह, विजय कुमार, संजीव सक्सेना,हंसमणि शुक्ल पप्पू सिंह, सआदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

  1. जय हो।बहुत ही सुंदर राधा अष्टमी मनाई गई।।🙏🙏💐💐💐🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  2. जय हो।बहुत ही सुंदर राधा अष्टमी मनाई गई।इसी तरह हर साल धूम धाम से राधा अष्टमी मनाई जाय।🙏🙏💐💐🙏🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक