शास्त्री विद्या मंदिर स्कूल ने आयोजित की बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की पाठशाला



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा शास्त्री विद्या मंदिर ने इस आधुनिक युग में मोबाइल की ओर भाग रहे युवाओं एवं बच्चों को मोबाइल से दूर रहने के लिए एक पाठशाला का आयोजन किया।

इस विशेष पाठशाला में हमें मोबाइल से क्या क्या बीमारियां हो रही है। नेत्रो पर और हमारे दिमाग पर इसका क्या बुरा असर पड रहा है इसके बारे में भी बताया गया।
विशेषकर विद्यार्थियों को मोबाइल से अवश्य दूर रहना चाहिए।इसकी लत लग जाने से समय और सेहत दोनों का नुक़सान होता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रीनू शर्मा ने हमारे ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल से एक भेंटवार्ता में बताया कि मोबाइल से बच्चों की सेहत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। छोटे छोटे बच्चों की आंखों में चश्मे लग गये है। हम इस पर जागरूक होने की आवश्यकता है। अविभावकों से भी मेरा अनुरोध है कि अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने या कम मोबाइल प्रयोग करने में मदद करें जिससे बच्चों की सेहत और समय दोनों सुरक्षित हो सकें।

इस आधुनिकता की दौड़ में हम जितना अपने बच्चों को दें रहें हैं उससे कहीं ज्यादा उनका बचपन छीन रहे हैं। इसपर हम लोगों को सोचना नितांत आवश्यक हों गया। नहीं तो कब बच्चे हमसे कोसों दूर निकल जाएंगे हम देखते ही रहेंगे। बहुत ही सोचनीय विषय बनता जा रहा है।
इस पर हम सभी को जोर देने की बहुत जरूरत है तभी आने वाले आज के समाज में बच्चे एवं बच्चों का भविष्य सुरक्षित और संयमित रह सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक