अभिषेक यादव का आईटीबीपी में चयन होने पर सोसायटी में हुआ जोरदार स्वागत


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के अभिषेक यादव का आईटीबीपी में चयनित होने पर सभी लोगों ने
बधाइयां दी।
अभिषेक यादव आईटीबीपी की ट्रेनिंग पूरी करके आने पर आर डब्ल्यू ए एवं सोसायटी के लोगों ने सोसायटी के मेन गेट पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया एवं माला पहनाकर आशिर्वाद दिया।
होनहार विरवान के होत चीकने पात वाली कहावत चरितार्थ कर अभिशेक यादव ने अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गये है।
अभिषेक यादव बचपन से ही सुबह जल्दी उठना और पार्क में जाकर व्यायाम करना, अखाड़ा कूदना, लम्बी चौड लगाना आदि काम नियमित रूप से करते हुए अपने को फिट रखना। परिणाम स्वरूप उनका आईटीबीपी में चयन हो गया।
ट्रेनिंग से लौटने पर अभिषेक यादव के पिता अशोक यादव ने बेटे को जब गले लगाया तो खुशी के आंसू निकल रहे थे। अभिषेक यादव के आने की खुशी में अभिशेक का पूरा परिवार, रिश्तेदार, मित्रगण एवं सोसायटी के लोग सभी इकट्ठे हो गए थे और सभी ने खूब बधाइयां दीं।
 लोगों का कहना था कि हम लोग के लिए बहुत खुशी का पल है। बेटा भारत मां की रक्षा में अपना योगदान देने के लिए चयनित हुआ हैं ।
इस मौके पर राघवेन्द्र दूबे, गोरे लाल, अशोक यादव, संजीव ढाली, संजय पांडेय, संगम प्रसाद मिश्र, सी आर वर्मा, अंगद सिंह तोमर, हरि शंकर सिंह, दीपक तिवारी, विकास कुमार, अनूप सिंह, ललित शर्मा, अवनीश तिवारी, प्रशान्त पाठक, विजय कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

  1. बहुत सराहनीय
    भारत माता की जय

    जवाब देंहटाएं
  2. पत्रकार जी न्यूज सही छापा कीजिए।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. कृपया समय समय पर मार्ग दर्शन करते रहा कीजिए तभी सही न्यूज बन पाती है

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक