एस एस इन्टरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा गाजियाबाद खोड़ा नगरपालिका सरस्वती विहार के एस एस इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन पुष्पेंद्र यादव एवं ज्योति यादव ने स्कूल के प्रधानाचार्य ,बच्चों एवम सभी शिक्षकों के साथ मिलकर शिक्षक दिवस धूमधाम मनाया।
सभी विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर अपने शिक्षकों को पुष्प गुच्छ भेंट किया।और शिक्षकों ने सभी बच्चों को शुभाशीष दिया।
सभी विद्यार्थियों ने अपने अपने कक्षा को अलग अलग तरीके से सजाया हुआ था। सभी विद्यार्थियों ने कुछ न कुछ भेट भी अपने गुरू जनों को समर्पित किया।
सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक साथ बैठकर जलपान किया। शिक्षकों ने बड़े मार्मिक ढंग से शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें