आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेगी



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद पर एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने के बाद, आतिशी को उनकी जगह मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया। आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया और उनके नाम को सभी विधायकों ने खड़े होकर स्वीकार किया।

आतिशी, जो कि एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता हैं, अब दिल्ली सरकार का कार्यभार संभालेंगी। इस बदलाव के पीछे केजरीवाल का मानना है कि आतिशी दिल्ली की सरकार को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगी। आपको बता दे कि आतिशी दिल्ली सरकार में सबसे ज्यादा मंत्रालय संभालने वाली मंत्री थी । माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने महिला वोटरों को साधने के लिए यह कार्ड चला है

आतिशी की नई भूमिका के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी जा रही हैं, और यह उम्मीद की जा रही है कि वे दिल्ली की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। केजरीवाल ने अपनी ओर से आतिशी की योग्यता और नेतृत्व क्षमता की सराहना की है और उनका विश्वास जताया है कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक