ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा "स्वर्गीय राजेश पायलट चौक" पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों ने एकत्र होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की। यह मांग इसलिए उठाई गई क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रांसपोर्ट की समस्या बहुत बड़ी है और इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
यहां पर लगभग 100 निवासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, सीईओ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल्दी से जल्दी सिटी बस चलाई जाए, ताकि स्कूली बच्चे, महिलाएं और ऑफिस जाने वाले लोगों को राहत मिल सके।
इस मांग में सैनी, सुनपुरा, वेदपुरा, सादुल्लापुर, एसकेए, एटीएस,मात्रा, महागुन मंत्रा 2, सेक्टर 10, मिल्कलच्छी, रोजा, गोल्डन वेली, सेक्टर 3, इरोज संपूर्णम, समृद्धि ग्रैंड, रॉयल नेक्स्ट,जेएम फ्लोरेंस, गैलेक्सी वेगा, ड्रीम वेली, हिमालय प्राइड आदि सोसाइटियों के लोग शामिल थे।
निवासियों ने मेट्रो के कार्य को शीघ्र शुरू करने और मेट्रो के चालू होने तक ग्रेनो वेस्ट में सिटी बसें चलाने की मांग की ताकि जाम से बदहाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मुक्ति मिल सके।
इस मांग में आज मुख्य रूप से राजेंद्र , सर्वेंद्र, प्रदीप और सेक्टर वासी मौजूद रहे।
जन प्रतिनिधियों को इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेकर मांग पूरी करने के लिए जुट जाना चाहिए।
जवाब देंहटाएं