प्यार में धोखा मिलने पर नोएडा की युवती ने उठाया खौफनाक कदम

आज की खबर
देव मणि शुक्ल
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, मृतका सेक्टर-24 क्षेत्र में रहती थी, जहां आरोपी सोनू का आना-जाना था। आरोप है कि सोनू ने शादी का वादा करके युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई, तो आरोपी ने धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता के भाई ने बताया कि जब युवती ने शादी की बात की, तो सोनू ने इनकार कर दिया। इस बीच यह भी पता चला कि सोनू ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली थी। इन घटनाओं से आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
तीन सुसाइड नोट
घटनास्थल से तीन सुसाइड नोट बरामद हुए हैं, जिनमें युवती ने अपनी पूरी कहानी बयान की है। इन नोट्स के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें