आज नोएडा सेक्टर 40 पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज नोएडा सेक्टर 40 में पहुंचे अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रदीप कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास पर पहुंचे...
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए किसी भी सीमा से नीचे जा सकती है भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव नहीं लड़ती बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सहारे चुनाव लड़ती है जो पार्टी कार्यकर्ताओं की बजाय अधिकारियों के भरोसे चुनाव लड़ती है उस पार्टी का हार  तय है। और उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जीतेगी। इस मौके पर समाजवाद की पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ,महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता, प्रदेश सचिव सुनील चौधरी, राकेश यादव, अनिल पाल, लखन यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक