पाकेट 7 में आयोजित हुआ गरबा
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 सेन्ट्रल पार्क में विगत बर्षो की भांति इस वर्ष भी नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। पूरे दुर्गा पंडाल को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
पार्क में बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले भी लगाएं गये है एवं खानें पीने की दुकानें भी लगी हुई है। तथा बच्चों के खिलौने की भी दुकाने लगी हुई है।
समिति द्वारा आज दुर्गा पंडाल में पूजा आरती के बाद गरबा का कार्यक्रम किया गया। जिसमें पूरे सेक्टर की महिलाएं तथा लड़कियों ने बड़ी तन्मयता के साथ भाग लिया। इसके पूर्व मोमबत्ती प्रज्वलित करने एवं शंख ध्वनि की प्रतियोगिता हुई जिसमें महिलाओं ने जीत हासिल किया।
कल पंडाल में बच्चों के लिए दिन में 10 बजे से 1 बजे तक ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई है।
शाम 7 बजे से नृत्य प्रतियोगिता का कार्यक्रम होगा।यह कार्यक्रम समूचे सेक्टर के सहयोग से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में संजीव ढाली, निर्मल विश्वास, अनिमेष मंडल, गोपाल पोल ,मिलन घोष, राजकुमार, सजल अधिकारी,
सरोज गांगुली, रीबा मजूमदार, अंजू, किया,अला कुमार, प्रधान, संतोष, अजय, अमन,तिमिर ब्रोकन, संतोष,गौर दा, अंगद सिंह तोमर, सर्वेश तिवारी, अनूप सिंह, विकाश शर्मा, शैलेश द्विवेदी, रवि राघव, रमेश कुमार वर्मा, पंकज झा , दिनेश पाठक, संगम प्रसाद मिश्र, हंस मणि शुक्ल, अवनीश तिवारी, ललित शर्मा, आशीष कुड्डू, धीरज कान्याल, विष्णु शर्मा, आलोक शुक्ल, प्रदीप कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें