श्री सहयोग छठ पूजा समिति के कुछ लोगों द्वारा सेक्टर 71 में छठ पूजा को रोकने की तमाम कोशिशें जारी
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा शिव शक्ति छठ पूजा समिति सेक्टर 71 के अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी के द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि श्री सहयोग छठ पूजा समिति के कुछ सदस्यों के द्वारा लगातार पूजा के नाम पर राजनीति व भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।वह नोएडा प्राधिकरण वह मीडिया में गलत प्रचार किया जा रहा है। शिव शक्ति अपार्टमेंट नोएडा सेक्टर 71 में विगत 20 वर्षों से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा था लेकिन पिछले दो वर्षों में पूजा के स्थान पर हॉस्पिटल का निर्माण हो गया उसके बाद शिव शक्ति अपार्टमेंट से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे पेट्रोल पंप के निकट पूजा का आयोजन हो रहा है। दूरी की वजह से सेक्टर में रहने वाले कुछ बुजुर्ग महिलाएं वह चलने फिरने में असमर्थ कुछ लोग पूजा पाठ में भाग नहीं ले पा रहे थे। इसलिए शिव शक्ति छठ पूजा समिति सेक्टर 71 इस बार सेक्टर के अंदर ही छठ पूजा करवाने का निर्णय लिया। उसके बाद सारी प्रशासनिक कार्रवाई इस समिति के द्वारा पुरी की गई। उसके बाद श्री सहयोग छठ पूजा समिति के कुछ सदस्यों द्वारा लगातार भ्रम फैलाने का काम लोगों को डराने धमकाने का काम मीडिया व प्राधिकरण में गलत प्रचार करके पूजा को रोकने का अथक प्रयास किया जा रहा है। जो की घोर निंदनीय है। शिव शक्ति छठ पूजा समिति सेक्टर 71 के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि वह अपना पूजा करें हम लोग अपना पूजा करेंगे इसमें गलत क्या है लेकिन श्री सहयोग छठ पूजा समिति के कुछ सदस्यों का यह प्रयास है, कि हम तो पूजा करेंगे लेकिन आपको पूजा करने नहीं देंगे.... शिव शक्ति छठ पूजा समिति के सदस्यों का कहना है कि श्री सहयोग छठ पूजा समिति के द्वारा लगातार मनमानी किया जा रहा था उनके द्वारा स्वयं ही बिना चुनाव के ही कार्यकारिणी का घोषणा करना। छठ पूजा के नाम पर राजनीति व भ्रष्टाचार करना जो की घोर निंदनीय है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण वह प्रशासन से उनके हिसाब किताब के जांच की भी मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सहयोग छठ पूजा समिति के कार्यकारिणी के लोगों को ऐसा क्या लोभ है कि यह अपना पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। और जबरदस्ती अपने पद पर 4 साल से बने हुए है जबकि कार्यकाल केवल 2 साल का है,इसका मतलब है कि ये लोग राजनीति व भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसकी जांच के उपरांत सच्चाई समाज के सामने आनी चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें