असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है दशहरा का पर्व: सुरेंद्र सिंह नागर



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी सेक्टर 46 के ग्राउंड में रामलीला शनिवार को रावण दहन का कार्यक्रम जहां धूमधाम से किया गया वहीं रामलीला देखने आए लोगों और रामलीला के आयोजकों को मुख्य अतिथियों ने आभार प्रकट किया। 
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुरेंद्र सिंह नागर,सी एम् डी प्रिया गोल्ड मनोज अग्रवाल ने दशहरा पर्व की रामलीला देखने आए सभी लोगों को बधाई दी। 
इस दौरान राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में प्रत्येक वर्ष दशहरा का पर धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन भगवान राम ने सत्य के रास्ते पर चलकर कठिनाइयों को झेलते हुए विजय प्राप्त की । जबकि रावण एक बलशाली होने के कारण उसकी मौत का कारण उसका अहंकार वह घमंड तथा अपने भाई पर अत्याचार आदि करने का कारण बना और जिसकी मुक्ति राम के हाथों लिखी थी। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने तीर चला कर सर्वप्रथम मेघनाथ के पुतले का दहन और इसके बाद कुंभकरण के पुतले का दहन, फिर रावण के पुतले का दहन  किया गया जिसमें जमकर अस्तिस बाजी की।

इस अवसर पर नोएडा महानगर भाजपा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल, पूर्व अध्यक्ष नोएडा प्राधिकरण देवदत्त शर्मा की भी मौजूदगी रही।

  इस अवसर पर रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने आए हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। 
वही 10 दिन की रामलीला में सहयोग देने वाले श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पुलिस ,प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी यो का आभार प्रकट किया वहीं रामलीला  देखने आने वाले भक्तों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर आयोजक समिति के 
  वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन , वाइस चेयरमैन पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल , महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघल, पंडित कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता , गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव , अशोक गोयल, विकास बंसल , संदीप अग्रवाल,  कुलदीप गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल,सीए मनोज अग्रवाल,अनुज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभिषेक जैन, प्रदीप गुप्ता,  पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिंह, सी ए राजीव जैन, राहुल गुप्ता ,  तेजेंद्र मलिक, सौरभ अग्रवाल, रोहिणी नगर, डॉक्टर  मनोज अग्रवाल का रामलीला में विशेष सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक