विहिप, दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा विश्व हिंदू परिषद नोएडा महानगर दुर्गावाहिनी,मातृशक्ति द्वारा दीप प्रज्वलित कर दुर्गाष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ किया , जिसमे विशिष्ट अतिथि डॉ पल्लवी शर्मा डायरेक्टर कैलाश अस्पताल, एवं कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ रश्मि गुप्ता (एम. डी ) फेलिक्स अस्पताल, सम्मलीत हुई ।
प्रान्त छात्रा संपर्क प्रमुख दुर्गा वाहिनी मेरठ प्रांत श्रीमती रुचि लांबा द्वारा दुर्गावाहिनी बहनो को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ भारत में अवैध धर्मांतरण लव जिहाद की बढ़ती घटना हिंदू समाज के लिए चिंता का विषय है। हिंदू समाज में जन -जागरण, हिंदू बहनों मे आत्म सम्मान, आत्मरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद नोएडा महानगर अध्यक्ष छाया सिंह एवं उपाध्यक्ष अनुराधा सक्सेना , अल्पना तोमर्, मंत्री दिनेश महावर सह मंत्री राजीव , प्रचार प्रमुख राहुल , द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे नोएडा महानगर व खण्ड समिति की दुर्गावाहिनी की बहने उपस्थित रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें