महर्षि नगर रामलीला में सुग्रीव मित्रता एवं वाली बध का मंचन हुआ


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 


नोएडा सेक्टर 110 स्थित रामलीला परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी और ज्योतिष पीठाधीश्वर जगत गुरु श्री बासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन यानि नौ अक्टूबर को मां दुर्गा की कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना वैदिक पंडितो द्वारा किया गया। 
इस पावन अवसर पर रात्रि आठ बजे से रामलीला मंचन के सातवें दिन माता सीता का हरण, राम-सुग्रीव मित्रता और बालि का बध प्रसंग दिखाया गया। रामलीला कार्यक्रम में माता सीता का रावण द्वारा हरण और श्रीराम भगवान का माता सीता की खोज व विलाप प्रसंग ने रामभक्तों को भावुक कर दिया। 
मीडिया प्रभारी ए के लाल ने बताया आज की रामलीला मंचन  देखने  गौतम बुद्ध नगर के  सांसद डॉ महेश शर्मा आर भाजपा के कार्यकर्त्ता चौधरी तेज सिंह चौधरी नवाब सिंह  थे।
भंगेल बाजार, सलारपुर और गेझा के अलावा आस-पास के कई सोसाइटियों के भक्त बड़ी संख्या में मौजूद थे। रामलीला कार्यक्रम को वैश्विक दर्शकों भी सरलता के साथ लाइव दर्शन करने के लिए यू ट्यूब चैनल पर प्रसारण किया जा रहा है।
इस अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राहुल भरद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
 इसके साथ इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा, विजयादशमी एवं श्री रामलीला महोत्सव के संयोजक रामेंद्र सचान साथ में महर्षि रामलीला समिति के संजय सिन्हा, शिशिरकांत श्रीवास्तव, यादवेंद्र यादव विनीत श्रीवास्तव कमलेश यादव, प्रभात गोस्वामी, अवधराज शुक्ला, रजनीश यादव, शशिभूषण यादव, श्रीकांत ओझा, विनोद श्रीवास्तव, ललन पाठक, विनोद दीक्षित, एस पी गर्ग  सहित अन्य पदाधिकारी गण तथा नगर के हजारों धर्म प्रेमी जनमानस मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक