15 नवम्बर को श्री राम दरबार का 7वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के शिव मंदिर पर स्थापित श्री राम दरबार का 7वां स्थापना दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। श्री राम दरबार की स्थापना कराने वाले श्री राम भक्त संजय शुक्ला एवं श्रीमती ममता शुक्ला ने बताया कि हमारा परम सौभाग्य है कि मुझे भगवान की स्थापना करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इन्होंने बताया कि हम लोग प्रत्येक वर्ष भगवान श्री राम दरबार की स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा 15 नवम्बर दिन शुक्रवार को श्री राम दरबार का 7वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मंदिर परिसर को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया जाएगा। दोपहर में भगवान श्री सत्यनारायण जी की कथा हवन होगी। तत्पश्चात संगीत मय श्री सुन्दर काण्ड का पाठ होगा शाम को भजन कीर्तन तथा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आप सभी श्री राम भक्त सादर आमंत्रित हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें