पाकेट 7 के सेन्ट्रल पार्क में छठ पूजा बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया आज की खबर






आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

  नोएडा सूर्योपासना के महान पर्व छठ पूजा  सेक्टर-82 पॉकेट -7 सेन्ट्रल पार्क  में जोर-शोर से मनाई जा रही है।महोत्सव के आयोजक एवं छठ पूजा समिति के  अध्यक्ष  शैलेन्द्र कुमार  मिश्रा   ने बताया कि समिति द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने हेतु छठव्रतियों की भीड देखते बन रही थी।
सेक्टर-82 पॉकेट 7  स्थित  सेंट्रल पार्क में 60 फीट लंबा,25 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा छठ घाट का निर्माण किया गया है। 
 घाट में अर्घ्य हेतु शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है। घाट पर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था है।घाट और पार्क को साफ- सुथरा किया गया।
श्री छठ पूजा महोत्सव के आयोजक ने बताया कि   सुरक्षा की व्यबस्था चाक चौबंद है । आज 7 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करने के उपरांत पुरे रात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कीर्तन भजन होगा । कल 8 नवम्बर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था एवं सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा ।छठ पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
 
इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार मिश्र , अनूप सिंह,मुरारी झा , विजय झा, हरि शंकर सिंह,संतोष यादव ,पप्पू सिंह,राम भरोष झा, गोरे लाल , विजय कुमार ,  महाकाली देवी ,रानी झा , रवि राघव,किशन यादव , संजय पांडेय, हंस मणि शुक्ल, बलराम कर्ण, अंगद सिंह तोमर,पंकज  झा, प्रेम चंद्र झा , रमेश वर्मा, विकास कुमार, सुशील कुमार पाल, उत्तम चंद्रा, दीपक तिवारी, बी के भारद्वाज,अभिनाश नंदन शर्मा ,  संगम प्रसाद मिश्र,रमेश चंद्र शर्मा, विकास कुमार शर्मा ,विपिन झा  ,अंजनी सिंह ;सीमा सिंह ,मनोज तिवारी ,जितेंदर सिंह ,लाल बाबू ,शिवजी चौधरी ,अमरेश झा ,चन्दन चौधरी ,बलराम कर्ण ,भरतराउत ,हनुमान जी ,दिलीप राय ,बृजेश श्रीवास्तव ,सेंतु मिश्रा , दिनेश पाठक,उपेंद्र यादव ,रविंदर कुमार ,राघवेंद्र चौधरी, अवनीश तिवारी विष्णु शर्मा, राजेश कुमार पाठक, रमेश चंद्र दास, ललित शर्मा, विजेन्द्र सिंह, ललित फुलेरा, कोमल यादव, संजय कर्ण , राजवीर सिंह ,प्रकाश जोशी , अनिल शर्मा, आदि गणमान्य लोग   उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक