पत्रकार विकास राज तिवारी एवं श्रीमती स्वाती तिवारी को डाक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया गया
आज की खबर
नोएडा दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विकास राज तिवारी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में डिजिटल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सटीक खबरें लोगों तक पहुंचाने के लिए, अंतरराष्ट्रीय संस्था Legendary Peace Award Council की ओर से प्रदान किया गया।
इसी के साथ पत्रकार विकास राज तिवारी की पत्नी श्रीमती स्वाति राज तिवारी को शिक्षा और पेरेंटिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए इसी संस्था द्वारा मानद उपाधि दी गई।
श्रीमती स्वाती 'फील द चेंज फाउंडेशन' के माध्यम से बच्चों की शिक्षा और पेरेंटिंग में शानदार काम कर रही हैं।
इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, नेता और विभिन्न देशों के राजदूत उपस्थित थे। अब आप इनको डॉ. विकास और डॉ. स्वाति कह सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें