निखिल धाम में महाशिवरात्रि पर होगी शिव परिवार एवं नंदी भगवान एवं गौ माता की मूर्ति स्थापना
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जौरा, गैपरा गांव के पास स्थित बनखंडी सरकार निखिल धाम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्संग, श्रीमद् भागवत कथा, श्री राम कथा, श्री शिव पुराण कथा हेतु एक 40*120 का सत्संग भवन का निर्माण कार्य परम पूज्य गुरुदेव अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी की कृपा से सभी भक्तों के सहयोग से बनना शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन 26 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होगा।
इसी के साथ परम पूज्य गुरुदेव जी के सानिध्य में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना श्रीमान सिया राम जी एवं श्रीमती रंजना देवी 5/10 सेक्टर 82 नोएडा द्वारा किया जाएगा।एवं मंदिर प्रांगण में नंदी भगवान की मूर्ति स्थापना श्रीमान राजेश कुमार गुप्ता एवं श्रीमती मंजू गुप्ता 72 बी सुपर एम आई जी सेक्टर 93 नोएडा द्वारा किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में गौ माता की मूर्ति स्थापना श्रीमान अंगद सिंह तोमर एवं ललिता सिंह तोमर 3/21 सेक्टर 82 नोएडा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर किया जाएगा। इसी के साथ श्रीमान रमेश कुमार वर्मा एवं श्रीमती मंजू वर्मा 3/20 पाकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा महाशिवरात्रि पर्व पर साहीवाल गाय का दान करेंगे।
आप सभी भक्त गण सपरिवार महाशिवरात्रि पर सादर आमंत्रित हैं। इस पुनीत कार्य में सहयोग देकर पुण्य के भागी बनें।
देव मणि शुक्ल
सर्व शक्ति साधना मंडल
खाता नं - 31892519213
SBIN0030092
जय गुरुदेव
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें