नहाए खाए के साथ आरंभ हुआ आस्था का महापर्व छठ


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से नहाए खाए से छठ पूजा के उत्सव की शुरुआत होती है इस महापर्व को चार दिनों तक मनाया जाता है व्रत को महिलाएं निर्जला रखती है। शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर 71 में शिव शक्ति छठ पूजा समिति के द्वारा भी छठ पूजा के लिए सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। शिव शक्ति छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि घाट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है 40 फीट लंबा और 20 फुट चौड़ा घाट का निर्माण किया गया है। महासचिव एमएल यादव व संरक्षक कैलाश शाह, संजय शुक्ला ने बताया कि घाट पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी, पूजा के दौरान प्रशासन व प्राधिकरण का पूरा सहयोग समिति को मिल रहा है। घाट के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाई गई है। वही गौरव कुमार यादव वह प्रमोद पांडे ने बताया कि छठी मैया को समर्पित महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को सच्चे मन से करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक