निःशुल्क छठ पूजा सेवा समिति ने छठ महापर्व के लिए किया घाट तैयार
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के जिम पार्क में निशुल्क छठ पूजा सेवा समिति द्वारा विगत बर्षो की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।
निःशुल्क छठ पूजा सेवा समिति द्वारा यह 9वां छठ महापर्व मनाया जा रहा है। छठ घाट को तैयार कर लिया गया है। छठ घाट को चुन्नी,फूल माला एवं बिजली की लड़ियों से खूब सजाया गया है। आज खरना से छठ महापर्व का आगाज हो चुका है।
निःशुल्क छठ पूजा सेवा समिति के संयोजक अमितेश कुमार ने बताया कि छठ घाट पर श्रद्धालुओं के आने की एवं उनकी सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वालेंटियर की तैनाती रहेगी। कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम को भी बनाया गया है। आगंतुकों के लिए विशेष रूप से बैठने की व्यवस्था की गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें