जुगाड़ में तो हम सबके बाप हैं
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा देश में जैसे ही त्योहारों के सीजन शुरू होते है वैसे ही अधिकतर लोग अपना जुगाड़ू दिमाग चलाना शुरू कर देते हैं। कभी कोई अपनी ख्वाहिश पूरी करने के लिए जुगाड़ करने बैठ जाता है तो कोई अपने कम्फर्ट जोन की वजह से कहीं भी जुगाड़ करना शुरू कर देता है ।
त्याहारों के सीजन की शरूआत होते ही घर की और रुख मोड़ने के लिए लोगों की बेताबी शुरू हो जाती है। ऐसे में लाखों लोग महीनों पहले ही फ्लाइट्स, ट्रेन और बसों का टिकट करा लेते हैं ताकि उन्हें सफर में किसी तरह की जद्दोजहद करने की जरूरत ना पड़े। कुछ लोगों को तो कन्फर्म टिकट नसीब हो जाता है लेकिन कुछ लोग ऐसे ही होते हैं जिन्हें टिकट नसीब नहीं होता है। जिसके कारण उन्हें मजबूरन खचाखच भीड़ में सफर करना पड़ता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसे-ऐसे जुगाड़ू वीडियोज दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। क्योंकि ये जुगाड़ू वीडियोज ऐसे हैं जो सालों साल तक इंटरनेट पर वायरल होने के साथ-साथ आपको भी हमेशा याद रहेंगे।
चारपाई स्टाइल में सीट नहीं देखी होगी कभी
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खूब खींचा था। जिसमें सीट ना मिलने की वजह से एक शख्स ने ट्रेन में दो अपर बर्थ के बीच चारपाई बुन डाली थी। इस वायरल क्लिप में आप शख्स को रस्सी से बिस्तर बुनते हुए देख सकते है। यूजर्स को भीड़-भाड़ में सफर करने का ये जुगाड़ काफी अनोखा और दिलचस्प लग रहा है
इस वायरल वीडियो में पैसेंजर्स को ट्रेन के बाथरूम के अंदर खड़े होकर सफर करते हुए देखा जा सकता है। ट्रेन में जगह ना होने पर ये लोग किसी भी तरह मैनेज करने के लिए तैयार है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें