जिम पार्क में निःशुल्क छठ पूजा सेवा समिति द्वारा आयोजित हुआ छठ पूजा महोत्सव
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के जिम पार्क में निःशुल्क छठ पूजा सेवा समिति द्वारा छठ पूजा महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने छठ घाट पर शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया।
महोत्सव के आयोजक अमितेश कुमार ने बताया कि छठ घाट को लोगों के सहयोग से सजाया गया है। सुबह से ही घाट पर छठ के गीत बज रहे थे। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको ध्यान में रखते हुए वोलिन्टियर की तैनाती की गई थी। लोगों को लाने ले जाने में पूरी मदद की जा रही थी। तथा लोगों को बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। लोगों में भक्ति भाव देखने को मिल रही थी। दोपहर से ही लोगों का घाट पर डाल लेकर आना शुरू हो गया था। बहुत दूर दराज से भी लोग पूजा करने आए हुए थी।
छठ घाट पर हर तरह की समुचित व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर अमितेश कुमार, एन के सोलंकी, पंकज झा, प्रकाश जोशी, पंकज ठाकुर, एस के तिवारी, हिमांशु सिंह, बंश बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेश राघव, प्रदीप कुमार यादव , मदन सिंह, रविन्द्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, तिमिर बरोन, नीरज शर्मा, दिलीप राय आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें