उ प्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न हुआ


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा उच्च प्राथमिक विद्यालय लुक्सर विकास क्षेत्र दनकौर जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर का जिला स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री ब्रह्म सिंह नागर द्वारा की गई एवं मंच संचालन श्री उमेश राठी, श्रीमती पम्मी मलिक, श्री सत्यवीर सिंह द्वारा किया गया।
इसके उपरांत सभी सम्मानित अतिथिगणों का बैज, प्रतीक चिन्ह, पगड़ी एवं फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती दिशा चौधरी, श्रीमती शैलजा, श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती अमृता कटियार आदि का योगदान सराहनीय रहा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशस्वी प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री योगेश त्यागी जी एवं विशिष्ट अतिथि आदरणीय प्रांतीय महामंत्री श्री नरेश कौशिक जी द्वारा जनपद के सभी शिक्षकों को विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही शिक्षक विरोधी गतिविधियों के लिए एकजुट रहने का आवाह्न किया एवं पूर्ण विश्वास दिलाया कि शिक्षकों का किसी भी स्थिति में अहित नहीं होने दिया जाएगा।
जनपद मेरठ से मंडल सहसंयोजक श्री मोहनदत्त शर्मा एवं संयोजक समिति सदस्य श्री मुकेश शर्मा जनपद बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष श्री संजीव भारद्वाज,पर्यवेक्षक श्री रणजीत सिंह एवं श्री इंद्रजीत सिंह के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया में 21 पदों के सापेक्ष सभी 21 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।  निर्विरोध नवनिर्वाचित कार्यकारिणी निम्न प्रकार है-
 जिला अध्यक्ष-श्री निरंजन सिंह नागर जिला महामंत्री-श्री शकरुद्दीन खां जिला कोषाध्यक्ष- श्री सत्यपाल सिंह लोहिया जिला उपाध्यक्ष (महिला)- श्रीमती हिंदू गुर्जर जिला उपाध्यक्ष (आरक्षित)- श्री ज्ञानचंद जिला उपाध्यक्ष- श्री संजय भाटी, श्री जयवीर सिंह तंवर, श्री मनोज कुमार, श्री मनोज कुमार नगर, श्री श्याम वीर सिंह, श्री मुकेश शर्मा जिला मंत्री- श्री परवेज खान जिला संयुक्त मंत्री- श्रीमती दीपा पाटनी, श्रीमती संध्या राय, श्रीमती नलिनी वर्मा, श्री वीरपाल , श्री जयकरण, श्री संजय मौर्या जिला प्रचार मंत्री-श्री जुगेंद्र सिंह जिला लेखाकार- श्री गौरव शर्मा जिला आय-व्यय निरीक्षक- श्री जागेश्वर नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी गणों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
इस अवसर पर दनकौर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर की सहायक अध्यापिका श्रीमती सविता को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
निर्वाचन/अधिवेशन कार्यक्रम की व्यवस्था एवं सफल आयोजन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय लुक्सर के प्रधानाध्यापक एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष /मंडल मेरठ-मंडल संयोजक श्री संतोष कुमार नागर जी एवं उनके सहयोगी विद्यालय शिक्षकों का भी बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।
इसके लिए सभी ने विद्यालय एवं सहयोगी शिक्षकों की बहुत प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री विनोद कुमार नागर,मानवेन्द्र भाटी,राकेश गौतम, मीनाक्षी शर्मा, ममता राजपूत,गीता भाटी, पायल भारती,मनोज दनकौरी, कृष्ण शर्मा, सतपाल भाटी, रतिराम शर्मा, मुकेश शर्मा, वीरपाल,यशपाल नागर, सविता,अनिल कुमार,सतीश नागर, परवेज खान,डॉ रविन्द्र नागर,बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष ऋतू चौधरी, महामंत्री मुकेश देवी,प्रीति गुप्ता, ज्ञानचंद, फरियाद अली, राजपाल सिंह, मौ. असलम, कर्मवीर नागर,राजवीर,राखी नागर,जागेश्वर, पिंकी, अजीत सिंह, अनिल भाटी,मनोज तेवतिया,संजीव शर्मा, सतेन्द्र भाटी,मीनू चौधरी, आशुतोष, ज्योति, अनीता,मुनेश, पुनीत, अफजाल, हेमंत,निमिषा यादव,रमेश शास्त्री,यतेंद्र नागर,विद्यावती,दीपक बालियान समेत सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक