पाकेट 7 में अय्यप्पा पूजा धूमधाम से मनाया गया



आज की खबर 

देव मणि शुक्ल 


 नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के सेन्ट्रल पार्क में विगत बर्षो की भांति इस वर्ष भी 15वां अय्यपा पूजा विधि विधान से मनाया गया। सभी भक्तों ने सोसायटी में दीपक लेकर  शोभा यात्रा निकाली। साथ में केरल का प्रसिद्ध वाद्ययंत्र था।संगीत मंडली द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया।

 बताया जाता है कि अय्यप्पा हिन्दू देवता हैं।वे विकास के देवता माने जाते हैं और केरल में विशेष रूप से पूज्य हैं, उन्हें शिव और मोहिनी का पुत्र कहा जाता है।मोहिनी विष्णु की अवतार हैं। विष्णु का मोहिनी रूप देखकर भगवान शिव का वीर्यपात हो गया था। उनके वीर्य को पारद कहा गया और उनके वीर्य से ही बाद में सस्तव नामक पुत्र का जन्म का हुआ जिन्हें दक्षिण भारत में अयप्पा कहा गया। कार्तिकेय भगवान शिव और मां पार्वती की संतान हैं।स्वामी अयप्पा और कर्तिकेय एक नहीं हैं।भगवान कार्तिकेय मोर की सवारी करते हैं, वहीं स्वामी अयप्पा बाघिन की सवारी करते हैं।भगवान कार्तिकेय यानी आरुमुगम देव तमिल राज्य के रक्षक देव माने जाते हैं।

स्वामी अयप्पा भगवान शिव और श्री विष्णु के पुत्र हैं। मान्यता हैं समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान विष्णु ने मोहनी रूप धारण किया तब शिव जी उनपर मोहित हो गए और उनका वीर्यपात हो गया। इसके प्रभाव से स्वामी अयप्पा का जन्म हुआ।इसलिए अयप्पा देव को हरिहरन भी कहा जाता है. मान्यता है कि अयप्पा स्वामी का जन्म महिषासुर की बहन महिषी का वध करने के लिए हुए था, क्योंकि उसे वरदान प्राप्त था कि वह केवल भगवान शिव और श्री विष्णु के पुत्र के द्वारा ही मारी जाएगी। ऐसे में पृथ्वी को विनाश से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहनी रूप धारण कर शिव को मोहित किया।

इस मौके पर मधू , राघवेन्द्र दूबे, संजय शुक्ला, रवि राघव, प्रकाश जोशी, अंगद सिंह तोमर, सुभाष चन्द्र शर्मा, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, अमितेश कुमार सिंह, संजीव कुमार ढाली, नीरज शर्मा, वृज किशोर, रमेश  चंद्र गुप्ता , कोमल यादव  आलोक शुक्ला, अनूप सिंह, राम भरोस,आर सी दूबे आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक