महर्षि नगर में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन शोभा यात्रा से हुई
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 110 स्थित रामलीला परिसर मे ब्रह्मलीन परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के दैवीय आशीर्वाद से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन की आज शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि महेश योगी संस्थान के तत्वाधान में महर्षि आश्रम द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन अयोध्या से पधारी विश्व विख्यात अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता परम पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी ने भक्तों को श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान कराया गया।
आयोजित कार्यक्रम में पूज्य देवी जी द्वारा प्रथम दिवस में श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को बताया गया।
कथा का रसपान कर भक्त झूमने लगे। आज की कथा में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। आस-पास के गाँव भंगेल बाजार, सलारपुर और गेझा, सेक्टर 82 पाकेट 7, पाकेट 12, सेक्टर 93 श्रमिक कुंज, सुपर एम आई जी, हाजीपुर के अलावा आस-पास के कई बडी-बडी सोसाइटियों के भक्त बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इस अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राहुल भरद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
महर्षि संस्थान के वित्त निदेशक राजीव अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक रामेंद्र सचान, यादवेंद्र यादव, शिशिरकांत श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, दयाशंकर गुप्ता, विनोद दीक्षित, गिरीश अग्निहोत्री, श्रीकांत ओझा. ललन पाठक, शिशुपाल सिंह यादव, विनोद श्रीवास्तव, एस पी गर्ग, राजेश मिश्रा , राजेंद्र शुक्ला,राजेंद्र खंत्वाल, कमलेश यादव, राजेश मिश्रा अवधराज शुक्ला आदि अन्य पदाधिकारी गण और लाखों सनातन धर्म प्रेमी मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें