दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल,5 फरवरी को होगा मतदान

  

आज की खबर 

देव मणि शुक्ल 


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का विधिवत बिगुल बन गया। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 08 फरवरी को कराई जाएगी। 08 तारीख को ही तय हो जाएगा कि इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी अथवा कांग्रेस में से किसकी सरकार बनेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होना तय माना जा रहा है।

युवा मतदाता चुनेंगे दिल्ली में सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता अपनी पसंदीदा सरकार चुनेंगे। इनमें 1.67 लाख मतदाता दो महीने में जुड़े हैं। मतदाताओं में 83.49 लाख पुरुष, 71.73 लाख महिलाएं व 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से 44.91 फीसदी 18 से 40 आयुवर्ग के हैं। ऐसे में इस बार चुनाव में युवा व महिला मतदाताओं (करीब 46%) की भूमिका निर्णायक होगी।

विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.62 लाख मतदाता हैं। दिल्ली छावनी में सबसे कम 78,893 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिसवाज ने बताया कि मसौदा सूची में 1.53 करोड़ मतदाताओं की तुलना में अंतिम सूची में 1.09 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक