सेक्टर 82 के पॉकेट 7 में उद्यान विभाग की लापरवाही से समस्याओं का अंबार
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 के ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 में उद्यान विभाग से संबंधित समस्याओं से लगातार एक वर्ष से अवगत कराया जा रहा है इसके बावजूद भी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। पॉकेट 7 के अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि यहां जिम का फ्लोर खराब हुए एक वर्ष से अधिक हो चुका है लेकिन लगातार आश्वासन के बाद भी फ्लोर टाइल्स को बदला नहीं गया है। सारी फ्लोर टाइल्स बैंड हो चुकी हैं और उखड़ गई हैं। मैन गेट के पास की बोरिंग को खराब हुए कई वर्ष हो गए हैं जिसके कारण पार्क सूखे पड़े हैं। लगातार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। पार्कों के अंदर पेड़ों की छटाई होनी थी वह नहीं हुई जबकि बीस दिन पहले भी उद्यान निदेशक से आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी और उन्होंने अगले ही दिन छटाई करने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया था लेकिन कोई नहीं आया। उद्यान विभाग की लापरवाही के कारण किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कोई अधिकारी कभी भी यहां समस्या देखने आता तक नहीं है तो समाधान क्या होगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी से लेकर उद्यान विभाग के अधिकारियों को लगातार पत्र देने के बाद भी समस्या जस की तस है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें