नोएडा के कनॉट प्लेस की बिल्डिंग में लगी आग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग बिल्डिंग में फंसे हुए दिख रहे हैं। बताया जाता है कि नोएडा की सेक्टर-18 में स्थित चौखानी स्क्वायर बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में एक शोरूम में आज दोपहर आग लग गई। आग लगने के कारण उसका धुआं ऊपर उठने लगा जिससे दहशत फैल गई। आग का विकरात रूप देखते हुए ऊपर की मंजिल में फंसे कुछ लोग खिड़कियों से नीचे उतरने का प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-18 की कॉमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग में 7 लोग घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए सेक्टर-27 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की हालत नाजुक है। हालांकि प्रशासन ने अभी इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें