सेक्टर 93 में कलशयात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 


 नोएडा सेक्टर 93 सुपर एमआईजी के शिव मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा का विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ हुआ। बैंड बाजे व  ढोल नगाड़ों  साथ  महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में आगे आगे  बैंड बाजा इसके बाद कथा व्यास महामंडलेश्वर पंचमानंद जी महाराज का रथ उसके पीछे कलश धारण किए महिलाएं एवं भक्तजन थें । और बैंड बाजों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा पूरे सेक्टर 93 सुपर एमआईजी में घूमती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची इस दौरान जगह फूलों से कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और जलपान की भी व्यवस्था की गई। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि जन्म जन्मांतर के पुण्यों के अभ्युदय होने पर हमें राम कथा रूपी अमृत पान करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से हमारे मेरु समान पापों का शमन हो जाता है। राम कथा संस्कारों का बीजारोपण करती है। सती चरित्र एवं पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग व्यास जी द्वारा सुनाया गया। 
 सभी सेक्टर वासियों के सहयोग से यह श्रीराम का आयोजन हो रहा है। श्रीराम कथा नित्य 5 बजे से 9 बजे तक होगी। 7 जून को नारद मोह, श्रीराम जन्म, अहिल्या उद्धार आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि कथामृत का रसपान कर पुण्यलाभ अवश्य अर्जित करें।
इस अवसर पर आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष प्रवेश चौहान, मार्कंडेय मिश्रा, राघवेन्द्र दूबे , देवमणि शुक्ला, संजय पांडे, गोरे लाल, रवि राघव, हरी सिंह, अंगद तोमर,  रमेश वर्मा, अनिल चौधरी,सर्वेश तिवारी ,हंसमणि शुक्ला, राजेश गुप्ता, दिनेश पाठक,राजवीर सिंह, विकास शर्मा, श्रीकान्त त्रिवेदी, रमेश चंद्र दास,धर्मेंद्र सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, एल. एस तिवारी,सुनील निगम, वीरेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, श्रीमती सुभाष सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, रंजन गिरि,भंडारी जी, अरुण झा,श्रीमती सुमन द्विवेदी, शशि बाला  आदि  भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक