शिवलिंग पर विल्वपत्र चढ़ाने से मनोरथ सिद्ध होता है - स्वामी पंचमानंद जी
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 93 सुपर एमआईजी सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने शिव पार्वती विवाह का रोचक वर्णन किया। हिमालय राज की कन्या पार्वती बड़ी होने लगती हैं। पार्वती ने मन में प्रण लिया की वह शिव को पति के रूप में प्राप्त करेंगी। देवता भी शिव जी को मनाते हैं कि वह पार्वती से विवाह कर लें लेकिन शिव जी इसके लिए तैयार नहीं हुए। माता पार्वती शिव जी को प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या करती हैं। भगवान शिव प्रसन्न हो विवाह के लिए तैयार हो जाते हैं। देवताओं , भूत ,पिशाचों को लेकर तन में भस्म लगाए शिव बारात लेकर हिमालयराज के यहां पहुंचते हैं।माता मैना दूल्हे का भेष देखकर डर जाती हैं और पार्वती का विवाह करने से मना कर देती हैं ।सभी ने समझाया कि शिव जी कोई साधरण नहीं हैं वह तो देवों के देव हैं। मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह होता है और देवता पुष्पों की वर्षा करते हैं । उन्होंने बताया कि शिव जी पर विल्वपत्र अर्पित करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। श्रीराम कथा नित्य 5 बजे से 9 बजे तक हो रही है। 8 जून को नारद मोह भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
इस अवसर पर वीरेन्द्र द्विवेदी, शैलेश द्विवेदी, राजवीर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र शर्मा ,देवमणि शुक्ल , सुनील निगम,रवि राघव , गोरे लाल, संजय पांडे, हरि सिंह, रमेश दास, प्रमोद भारद्वाज ,सी एल तिवारी , मुक्तेश भारद्वाज , हंसमणि शुक्ल, सी एल तिवारी,विश्वनाथ त्रिपाठी, गौरव , संजय कर्ण,सर्वेश कुमार तिवारी, शिव कुमार पाठक, शिव चौधरी,उमाकांत त्रिपाठी, अवनीश तिवारी,रमेश वर्मा, दिनेश पाठक , एल. एस तिवारी, श्रीमती सुभाष सिंह, भंडारी, शिव कुमार पाठक, विवेक सिंह, अरुण झा,श्रीमती सुमन द्विवेदी, शशि बाला सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।
जय हो।जय श्री राम।🙏🙏
जवाब देंहटाएंजय श्री राम
जवाब देंहटाएं