लिबर्टी सूज का 437 वा एक्सक्लुसिव शोरूम का हुआ उद्घाटन
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 49 में स्टाइल, आराम और भारतीयता का संगम
भारत की अघणी फुटवियर कंपनी लिबर्टी सूज लिमिटेड ने आज उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 49 में अपने 437वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह शोरूम ग्राहकों को स्टाइल, आराम और गुणवत्ता का बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
इस अवसर पर कंपनी के सीओओ श्री रमन बंसल के सुपुत्र एवं भावी निदेशक श्री रुचिर बंसल, तथा रामनाथ वर्मा, हेड - रिटेल, लिबर्टी शूज लिमिटेड विशेष अतिधि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय गणमान्यजन, डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्राहकगण भी समारोह में सम्मिलित हुए।
रुचिर बंसल, जिन्होंने अमेरिका से बिजनेस पेजुएशन किया है, ने लिबर्टी के देशव्यापी विस्तार की जिम्मेदारी अपने युवा कंधों पर ली है। उन्होंने इस अवसर पर कहा
"मेरे पिता अत्यंत परिश्रमी और समर्पित व्यक्ति हैं। अब मेरी बारी है कि मैं उनके पदचिन्हों पर चलते हुए लिबर्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाऊँ।"
उन्होंने बताया कि लिबर्टी हर आयु वर्ग के लिए उपयुक्त फुटवियर प्रस्तुत करता है जैसे कि स्कूल शूज, स्पोर्टस शूज, फॉर्मल वियर, बेलेरिना, स्लिप ऑन और हाई-एंड फैशन शूज़। कंपनी के प्रमुख ब्रांड्स में शामिल हैं: Coolers, Leap7X, Healers, Fortune, Senorita, AHA
Prefect आदि।
Healers और Leap7X जैसे प्रीमियम ब्रांड्स में उन्नत कंफर्ट एवं ड्यूरेबिलिटी तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे ये जूते आम ग्राहकों की पहुँच में रहते हुए भी प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हैं।
लिबर्टी एक शुद्ध भारतीय ब्रांड है जिसने 73 वर्ष पूर्व हरियाणा के करनाल से अपनी यात्रा शुरू की थी। आज यह ब्रांड दुनिया के अग्रणी फुटवियर निर्माताओं में से एक बन चुका है। वर्तमान में कंपनी के पास 436 एक्सक्लूसिव शोरूम्स, 225 वितरक और 10,000+ मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है।
लिबर्टी की उत्पादन इकाइयाँ करनाल, घरौंडा, लिबर्टीपुरम, देहरादून, पौटा साहिब और रूड़की में स्थित है, जहाँ अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रतिदिन 50,000- जोड़ी जूते बनाए जाते हैं।
भारत की आज़ादी के 78वें वर्ष में लिबर्टी ने मेरा जूता हिंदुस्तानी अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी जूते पहनने के लिए प्रेरित करना है। यही वह ब्रांड है जिसने देश की पहली स्वदेशी जूती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भेंट की थी।
आज लिबर्टी के जूते, चप्पल, बैग, मोजे, पर्स और शू-केपर उत्पाद विश्व के कई देशों में लोकप्रिय हैं।
श्री रुचिर बंसल ने आगे बताया कि कंपनी आगामी वर्षों में भारत के छोटे-बड़े शहरों में अनेक प्रीमियम शोरूम्स खोलने की योजना पर कार्य कर रही है।
लक्ष्य है वर्ष 2025-26 तक 600 और वर्ष 2028 तक 1,000 एक्सक्लूसिव शोरूम्स का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित करना।
नोएडा में उद्घाटित यह नया शोरूम लोकल फॉर वोकल' की प्रतिबद्धता को और भी सशक्त बनाता है। कंपनी ने निर्णय लिया है कि नोएडा के इस शोरूम में लिबर्टी की प्रीमियम और फैशन रेंज के सभी उत्पाद उपलब्ध कराए जाएँगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें