शिव शक्ति अपार्टमेंट में जल भराव से जनता परेशान


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 71 शिव शक्ति अपार्टमेंट में सिविल डिपार्टमेंट के डीएम साहब एवं जल एवं सीवर के डीएम साहब जरा सा बारिश होने पर हालात ऐसा बना हुआ है कि लोग घर में ईट का सहारा लेकर अपने घरों के अंदर घुस रहे हैं यही नंबर वन नोएडा बनेगा।

वरिष्ठ समाजसेवी संजय शुक्ला ने हमारे ब्यूरो प्रभारी देवी मणि शुक्ल को बताया कि अधिकारीगण से बार बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने ने कहा कि अधिकारियों से निवेदन है कि आप लोग तो अपने कोठियों में आराम से सो रहे हैं और हमारे सेक्टर की जनता मच्छरों से सीवर लाइन से और बरसात के पानी से त्राहि त्राहि कर रही है।
 मेरा अनुरोध है इसमें तत्काल प्रभाव से इस पानी निकासी के लिए तुरंत समाधान करें। जिससे कि आवंटी अपने घर में से आराम से निकल सके।और समस्या से निजात मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक