बचपन बचाओ सेवा समिति एनजीओ द्वारा धूमधाम से मनाया गया 79वा स्वतंत्रता दिवस
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा बचपन बचाओ सेवा समिति एनजीओ द्वारा सेक्टर 64 सहारा कट पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। सभी लोगों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शाह ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। और उन्हें प्रेरित किया कि वह एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करें। महासचिव गौरव कुमार यादव ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्म विचार और आचरण से देश की प्रगति एकता और समृद्धि में योगदान देंगे। इस अवसर पर बरकत अली को बचपन बचाओ सेवा समिति एनजीओ के रेडी पटरी संगठन का पूरे उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में।
बचपन बचाओ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश शाह, राष्ट्रीय महासचिव गौरव कुमार यादव, हीरालाल शाह, शिवम पांडे, महेश कुमार, अनुपम, कृष्णा गुप्ता,मुरली, बरकत अली, अली आलम, कैलाश, सोनू गुप्ता ,हिमांशु कुशवाहा, जया केशरी, मुस्कान, गारवी, सोनू शर्मा, भूप सिंह, उत्कर्ष सिन्हा, हेमंत, अनीश अहमद, कुमरपाल, धर्मवीर, उमेश पाल शर्मा, मुकेश, अजय,राजकिशोर, रूम पाल, चंद्र, उत्तम, रामकुमार, शाकिर अली, रामू, नेत्रपाल सिंह,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें