गौ माता को लगा बिजली करंट। आर डब्ल्यू ए की सक्रियता से गौ माता की जान बची
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा पॉकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा के मेन गेट के पास वाले खंभे में पतंग का मांझा तारों से खंभे में लिपटा होने के कारण करेंट आ गया जिसकी चपेट में गौ माता आ गई। सेक्टर 94 से एम्बुलेंस को फोन किया गया हालांकि वह डेढ़ घंटे बाद आई लेकिन उसको सकुशल उपचार के लिए भेज दिया गया। सबसे अच्छी बात यह रही की गौ माता की जान बच गई। हम सभी लोग वहीं रहे और जब तक एम्बुलेंस नहीं आ गई गौ माता की खूब मालिश की जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक बना रहे। इस मौके पर आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राघवेन्द्र दूबे, सुशील पाल जी, गोरेलाल जी, राजवीर जी, उपेंद्र सिंह जी, विष्णु शर्मा जी, रमेश चंद शर्मा , विनय त्रिवेदी जी, सहित तमाम लोग सेवा में लगे रहे जब तक गौ माता को एम्बुलेंस में उपचार के लिए नहीं भेज दिया गया।
सभी का धन्यवाद इस मानवता के लिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें