स्वतंत्रता दिवस पर श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया




 आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 


नोएडा 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट' के तत्वाधान में 'स्वतंत्र भारत उत्सव,कवि सम्मेलन' का आयोजन ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल, रोजा जलालपुर, ग्रेटर नोएडा (वेस्ट)के सभागार में आयोजित किया गया।
 जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति श्रीचंद शर्मा  शिक्षक एमएलसी मेरठ सहारनपुर खंड भाजपा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा, अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा गौतम बुध नगर, सतेन्द्र नागर जिला उपाध्यक्ष भाजपा,यशवीर नागर ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल चेयरमैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ने भिन्न-भिन्न क्षेत्र के प्रसिद्ध कवियों को आमंत्रित किया। दीप प्रज्वलन के बाद सभी कवियों ने बारी बारी से काव्यपाठ प्रस्तुति किया। खचाखच भरे सभागार में प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती पल्लवी त्रिपाठी (सूत्रधार/संचालक) नोएडा के साथ डॉ भारद्वाज अश्क़ (अध्यक्षता) फरीदाबाद,
 कवयित्री डॉ ज्योति उपाध्याय श्रृंगार गाजियाबाद,जितेंद्र जीत, गीतकार दिल्ली, प्रदीप मायूस जी वीररस शामली, प्रीतम सिंह जी वीररस शामली,सभी कवियों के द्वारा राष्ट्रमय काव्य पाठ की प्रस्तुतियां दी गयीं।
 श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ने इस कार्यक्रम को सफल ,दिव्य, भव्य बनाने के लिए  श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट के सदस्य पप्पू पाण्डेय,सचिन कुमार,शम्भूनाथ सिंह, धर्मवीर शर्मा, अमरकांत झा,मनोज दास, रामप्रसाद चौहान,राकेश विश्वकर्मा,परस राम,परशुराम सिंह, रंजीत कनोजिया,रजनी ठाकुर, महेश फौजी, भानु प्रताप, शांतनु कुमार एवं अन्य सहयोगी साथी, क्षितिज गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, नारायण गुप्ता, कृष्णा शुक्ला, राहुल शर्मा,एवं समस्त साथियों एवं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए धन्यवाद और आभार एवं शुभ कामनायें प्रेषित की।
साथ ही समिति अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ने यह उद्घोषणा भी की कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 'श्री आदर्श रामलीला सेवा ट्रस्ट' द्वारा हैबतपुर में भव्य रामलीला आयोजन के साथ-साथ अक्टूबर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का पुनः आयोजन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक